एसबीपीएस के 6 छात्रों ने एनडीए परीक्षा में लहराया परचम
देहरादून। सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल (एसबीपीएस) के 6 छात्रों ने नेशनल डिफेंस एकादमी यानी एनडीए की परीक्षा में सफलता हासिल की है। स्कूल के छात्र नकुल शर्मा, दिव्यम कनवाल, शुभम कुमारी, सक्षम गोदियाल, पारस बंगवाल और सार्थक नवानी ने यह कठिन परीक्षा पास कर ली है। बलूनी ग्रुप के एमडी विपिन बलूनी ने सफल छात्रों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि उनकी इस उपलब्धि से अन्य छात्रों को भी देशसेवा की प्रेरणा मिलेगी।

एनडीए की परीक्षा 14 सितंबर 2025 को हुई थी। इस परीक्षा में दून बलूनी डिफेंस अकादमी के छह छात्र सफल रहे। इस एकादमी का संचालन कर्नल (रिटायर्ड) विवेक गुप्ता और कर्नल (रिटायर्ड) एस एस शाही करते हैं। कर्नल विवेक गुप्ता ने बताया कि एकादमी में एनडीए की परीक्षा के अनुकूल छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षित किया जाता है। इसके अलावा उन्हें इंटरव्यू के लिए भी पूरी तरह से तैयार किया जाता है। उन्होंने बताया कि 13 अक्टूबर से एनडीए रिटन परीक्षा की तैयारी और एसएसबी का नया बैच शुरू कराया जा रहा है। स्कूल प्रिंसिपल पंकज नौटियाल ने भी सभी सफल छात्रों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।


