ईएसआईसी की नई पहल से कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ – 31 दिसंबर तक का समय
ईएसआईसी SPREE योजना 2025 द्वारा 01 जुलाई, 2025 से 31 दिसंगर, 2025 तक गैर पंजीकृत नियोक्ता और कर्मचारियों के लिये ईएसआईसी की सामाजिक सुरक्षा योजना में शामिल होने का सुनहरा अवसर मिला है।

इस योजना की मुख्य विशेषताएं
10 या अधिक कर्मचारियों वाले नियोक्ता इस योजना के तहत अपनी इकाई और अपने कर्मचारियों का एकमुश्त पंजीकरण कर सकते हैं।
नियोक्ता एवं कर्मचारियों की पंजीकरण की तिथि नियोक्ता द्वारा घोषित की जाएगी और वही अंतिम मानी जाएगी।
ईएसआईसी पोर्टल, श्रम सुविधा पोर्टल और एमसीए के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा भी उपलब्ध है।


