Uttarakhand

देहरादून हवाई अड्डे पर “यात्री सेवा दिवस 2025” के अंतर्गत विविध कार्यक्रमों का आयोजन

देहरादून- भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) को मनाए जा रहे #यात्रीसेवादिवस 2025 के अंतर्गत देहरादून हवाई अड्डे पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर, माननीय सांसद- हरिद्वार (लोक सभा)- एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत जी, ने हवाई अड्डा परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण किया।

माननीय सांसद द्वारा, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण एवं AIIMS ऋषिकेश के सहयोग द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया, जिसमें 33 यूनिट रक्त का संग्रहण किया गया। साथ ही, माननीय सांसद द्वारा हवाई अड्डे की स्वच्छता व्यवस्था और यात्री सेवा दिवस जैसी पहल की सराहना करते हुए इसे यात्रियों के लिए सराहनीय प्रयास बताया।

स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए AIIMS ऋषिकेश की टीम द्वारा हवाई अड्डा परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 40 यात्रियों एवं अन्य व्यक्तियों ने जांच करवाई।

यात्रियों के स्वागत हेतु भी विशेष गतिविधियाँ आयोजित की गईं जिसमें यात्रियों का परंपरागत तिलक लगाकर अभिनंदन किया गया। इसके अलावा यात्रियों के लिए एक आकर्षक सेल्फी प्वॉइंट भी स्थापित किया गया, जिसने यात्रियों का ध्यान आकर्षित किया, और यात्रियों द्वारा इसमे बड-चड़ कर हिस्सा लिया गया और इस दिवस को यादगार बनाया।

इसके साथ ही, AAI ने सामुदायिक सहभागिता की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए उत्तरांचल विश्वविद्यालय के BBA छात्रों के लिए करियर काउंसलिंग सेशन आयोजित किया। इस सत्र में छात्रों को विमानन क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों और संभावनाओं के बारे में मार्गदर्शन दिया गया।
देहरादून हवाई अड्डे पर आयोजित इन गतिविधियों ने AAI की उस प्रतिबद्धता को पुनः रेखांकित किया, जो यात्रियों को सुरक्षित, स्वच्छ और सुखद यात्रा अनुभव प्रदान करने के साथ-साथ स्थानीय समुदाय और यात्रियों के साथ सहभागिता को भी मजबूत बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *