Uttarakhand

देहरादून एयरपोर्ट पर आयोजित हुआ “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” स्वास्थ्य शिविर

देहरादून- आज देहरादून हवाई अड्डे पर “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” के अंतर्गत एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) एवं एम्स, ऋषिकेश के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया गया।

शिविर का सफल संचालन डॉ. प्रशांत, वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी श्रीमती अथीरा तथा नर्सिंग अधिकारी सुश्री सुरभि द्वारा किया गया। इस दौरान हवाई अड्डे के कर्मचारियों एवं उपस्थित प्रतिभागियों को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान की गईं।

शिविर में मुफ्त स्वास्थ्य जांच, परामर्श एवं जागरूकता सत्र आयोजित किए गए। विशेष ध्यान महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण, एनीमिया तथा मातृ-शिशु स्वास्थ्य पर केंद्रित रहा। प्रतिभागियों को संतुलित आहार, स्वस्थ जीवनशैली तथा नियमित स्वास्थ्य जांच की महत्ता के बारे में जानकारी दी गई।

यह पहल केंद्र सरकार द्वारा संचालित “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य महिलाओं की संपूर्ण स्वास्थ्य देखभाल सुनिश्चित करना एवं परिवार व समाज को सशक्त बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *