Uttarakhand

दीपावली पर आइए हमारे हिमालय देवभूमि संस्थान और ले जाएं शुद्ध गढ़वाली मिष्ठान

देहरादून – दीपावली पर्व के समय मिठाई का प्रचलन खाने और शुभकामनाएं देने में जोर शोर से रहता हैं। लेकिन मिलावटी मिठाई के बारे में खबरे पढ़कर मिष्ठान प्रेमियों का दिल टूट जाता है। इसके लिए वे शुद्ध मिष्ठान की तलाश में रहते हैं।

ऐसे में देहरादून में रिंग रोड पे स्थित हिमालय देवभूमि संसाधन गढ़वाली कॉलोनी निर्वाचन आयोग के पास, एक बेहतरीन विकल्प है।

संचालक गोबिंद सिंह बताते है की शुद्ध क्वालिटी के पर्वतीय अनाज से मिष्ठान उचित दर पर दीपावली के लिए उपलब्ध हैं।

यह पर्वतीय खाद सामग्री, अनाज को बढ़ावा देने की एक अनूठी पहल है जिसमे वे कई वर्षों से लगातार प्रयत्न करते आ रहे हैं। साथ ही वह अन्य लोगो को स्वयं सहायता समूह के तहत रोजगार के अवसर भी प्रदान कर रहे है।

यहां पर उत्तराखंड के पारंपरिक मंडूए के लड्डू, मंडुए की बर्फी, चौलाई लड्डू, चौलाई बर्फी, सत्तू लड्डू, सत्तू बर्फी, अरशा, मंडुआ बिस्कुट, नमकीन बारह अनाज से तैयार मिष्ठान उपलब्ध है।