देहरादून हवाईअड्डे पर महिला कर्मचारियों के लिए सुरक्षित कार्य वातावरण और POSH अधिनियम पर जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन
देहरादून- स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत देहरादून हवाईअड्डे पर महिला कर्मचारियों के सुरक्षित कार्य वातावरण एवं यौन उत्पीड़न की रोकथाम (POSH) अधिनियम से संबंधित प्रावधानों पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस संगोष्ठी को सुश्री रचना पांधी (सामाजिक कार्यकर्त्ता, उद्यमी एवं आंतरिक शिकायत समिति की बाह्य सदस्य, भारतीय हवाईअड्डा प्राधिकरण, देहरादून) द्वारा संबोधित किया गया।

एएआई, सीआईएसएफ, बीसीएएस, एयरलाइंस तथा अन्य हितधारक संगठनों के सदस्यों ने इस कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता की।
सुश्री पांधी ने यह बताया कि किस प्रकार कार्यस्थल पर सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण स्थापित कर महिलाओं के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ किया जा सकता है। साथ ही उन्होंने POSH अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों एवं उत्तरदायित्वों की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
हवाईअड्डा निदेशक, दीपक चमोली ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं के लिए सुरक्षित कार्यस्थल सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

इस अवसर पर श्री नितिन कुमार
कादियान, संयुक्त महाप्रबंधक (ऑपरेशंस), ऋषिराज बागड़ी, सहायक महाप्रबंधक (इलेक्ट्रिकल), सुश्री शालिनी, कनिष्ठ अभियंता (एटीसी), इंस्पेक्टर शालिनी गुप्ता, सीआईएसएफ, सुश्री ललिता, इंडिगो सुश्री चंजिथा, अऱून एविएशन आदि उपस्थित थे|
संगोष्ठी ने देहरादून हवाईअड्डे एवं सभी संबद्ध एजेंसियों की प्रतिबद्धता को पुनः सुदृढ़ किया कि महिलाओं के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक एवं समावेशी कार्यस्थल का निर्माण सर्वोपरि है।


