Uttarakhand

राज्यमंत्री श्याम अग्रवाल ने उत्तरकाशी आपदा राहत कोष में दिया एक माह का वेतन

उत्तरकाशी – आवास सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री) श्याम अग्रवाल ने एक माह का वेतन जनपद उत्तरकाशी के धराली में आई आपदा में मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया है

हाल ही में जनपद उत्तरकाशी के धराली में आई भीषण आपदा में राज्यमंत्री श्याम अग्रवाल ने अपना एक माह के वेतन का चेक माननीय मुख्यमंत्री जी को सौंपकर कहा कि इस भीषण आपदा में जहाँ सरकार पूरी तन्मयता के साथ आपदा पीड़ितों के साथ खड़ी है तो दुःख की इस घड़ी में हमारे द्वारा गिलहरी जैसा योगदान दिया जाना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है l

अग्रवाल ने कहा कि वे आपदा में मृतकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करते हैं साथ ही आपदा से प्रभावित लोगों को आश्वस्त करते हैं कि पूरी सरकार दुःख की इस घड़ी में उनकी सहभागी बनकर हर समय मुश्तैदी के साथ खड़ी है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *