बार एसोसिएशन देहरादून की कार्यकारिणी ने जिलाधिकारी को उपनिबंधक कार्यालयों में होने वाली समस्यों के बारे में ज्ञापन दिया
देहरादून। आज बार एसोसिएशन देहरादून की कार्यकारिणी द्वारा ज़िलाधिकारी, आई जी स्टाम्प एवं अपर ज़िलाधिकारी (वित्त व राजस्व ) को उपनिबंधक कार्यालयों में होने वाली समस्यों के बारे में ज्ञापन दिया गया । जिसमें ज़िलाधिकारी द्वारा मांगो पर तुरन्त संज्ञान लेते हुए सभी मांगो के निस्तारण करते हुए यह निर्देश दिये कि पी डी ई में वर्तमान में किए गए। परिवर्तन वापस लिये गये है एवं चुनाव आचार संहिता के कारण संदीप श्रीवास्तव ( ए आई जी स्टाम्प) के स्थानातरण पर संज्ञान नहीं लिया गया ।
WordScan 2024-05-28 18.36.07 1716901596
परन्तु बार एसोसिएशन देहरादून के ज्ञापन पर उनको कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है। उपरोक्त के परिपेक्ष में चुनाव आचार संहिता के मद्देनजर उपनिबंधक कार्यालय का बहिष्कार दिनांक 06.06.24 तक स्थगित किया जाता है।


