देहरादून में लापरवाही पर कार्रवाई: कुठालगेट चौकी प्रभारी अशोक कुमार सस्पेंड
देहरादून- कुठालगेट चौकी क्षेत्र में स्थित GEN-Z क्लब/बार में निर्धारित समय के बाद भी संचालन जारी रहने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मामला जोहड़ी गांव तक पहुंचा, जहां फायरिंग की घटना भी सामने आई।
इस पूरे घटनाक्रम को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) देहरादून ने कड़ी कार्रवाई की है। अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप में कुठालगेट चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अशोक कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।


