सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग पड़ा भारी, 4 युवक गिरफ्तार
एसएसपी देहरादून के निर्देश पर कार्रवाई, बिधौली क्षेत्र में दो पक्षों के बीच मारपीट के बाद पुलिस ने किया हस्तक्षेप
देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के निर्देश पर सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ दून पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी अभियान के तहत प्रेमनगर थाना क्षेत्र की बिधौली चौकी पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर मारपीट और हंगामा कर रहे चार युवकों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 16 जुलाई 2026 को बिधौली चौकी पुलिस को सूचना मिली कि बिधौली क्षेत्र में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया है और दोनों पक्ष सार्वजनिक स्थान पर एक-दूसरे के साथ मारपीट करते हुए हुड़दंग मचा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे शांत होने के बजाय और अधिक उग्र हो गए तथा आपस में मारपीट जारी रखी। स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में शांति व्यवस्था बिगड़ने की आशंका बनी हुई थी। ऐसे में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत वैधानिक कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
गिरफ्तार व्यक्तियों का नाम पता:
1- राहुल पुत्र श्री राजेश नि0 32 बीघा बिधौली प्रेमनगर देहरादून उम्र 21 वर्ष स्थाई पता सेक्टर 6 पानीपत हरियाणा
2-आर्यन पुत्र श्री सुनोल कुमार नि0 32 बीघा बिधौली थाना प्रेमनगर उम्र 21 वर्ष स्थाई पता अर्जुन नगर हापुड उ0प्र0
3-विश्वेन्द्र उर्फ विशु त्यागी पुत्र सचिन त्यागी नि0 मसूरी बुडस पौंधा स्थाई ग्राम जुलेडा पो0 सरगना जिला मेरठ उ0प्र0 उम्र 21 वर्ष
4- कार्तिक शर्मा पुत्र राजेश कुमार शर्मा निवासी 32 बीघा बिधौली स्थाई पता 157/10 बलवीर नगर थाना शाहदरा दिल्ली उम्र 21 वर्ष

