हरिघाट यमुना आरती समिति ने सीएम धामी से की मुलाकात, घाट निर्माण के लिए जताया आभार
देहरादून। जीएसआर फाउंडेशन यमुना आरती समिति, हरिघाट हरिपुर के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर घाट निर्माण के लिए उनका आभार व्यक्त किया। समिति के अध्यक्ष गजेंद्र जोशी, मुख्य आचार्य प्रवेश शास्त्री और सचिव अंकित सेमवाल ने मुख्यमंत्री से भेंट की।
इस दौरान समिति पदाधिकारियों ने हरिघाट के निर्माण और विकास के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने घाट पर संचालित होने वाली विभिन्न गतिविधियों और व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली तथा समिति के पदाधिकारियों के साथ इन विषयों पर चर्चा की।

